फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी के आरोप में नेपाल के रहने वाले चार युवक गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

Wed, 06 Nov 2019 05:09 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराजगंज के निचलौल में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद कर ली हैं। गिरोह में तीन युवकों समेत एक नाबालिग शामिल है। इंस्पेक्टर बिहागड़ सिंह ने बताया कि पूरा गिरोह नेपाल के नवलपरासी का रहने वाला है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन


बाइक चोरों के इस गिरोह ने पिछले एक महीने में करीब डेढ़ दर्जन बाइक चोरी की थीं। इससे स्थानीय लोगों में खौफ हो गया था। मंगलवार बीते शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस अधीक्षक टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस को भारतीय सीमा क्षेत्र से बाइक चोर गिरोह के आने की सूचना मिली।

पुलिस सतर्कता बरतते हुए गश्त कर रही थी। इसी बीच गेड़हवा नहर पुल स्थित बलुआ टोला नहर पटरी पर तीन बाइक पर चार संदिग्ध दिखाई दिए। बाइक सवार युवकों को रोककर पूछताछ की गई, तो वे घबरा गए।
विज्ञापन


पुलिस ने सख्ती दिखाई तो चोरों ने निचलौल में बाइक चोरी की बात कही। पूछताछ पर पता चला कि चोर भारतीय सीमा क्षेत्र से बाइक चोरी कर नेपाल बार्डर से सटे एक गांव में छुपाते हैं और उन्हें औने-पौने दामों पर बेंच देते थे। 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों का नाम असलम मियां (20), अलिराज मियां (18), अभिषेक (18) और एक नाबालिग है। असलम बनकटी थाना सोनवल जिला नवलपरासी का रहने वाला है जबकि अलिराज और अभिषेक रतनगंज थाना बेलाटारी जिला नवल परासी के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें