बांसगांव थाना क्षेत्र के पानापार गांव में रमाशंकर शुक्ला के घर अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। रामाशंकर के घर अजगर निकलने के बाद गांव के तमाम लोग जुट गए। हालांकि किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी कि दस फीट के अजगर का क्या करें। कोई भी समाधान न निकलता देख गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस इस अनोखे केस को देखकर हैरत में पड़ गई, लेकिन दो सिपाहियों ने हिम्मत दिखाई। सिपाहियों ने अजगर को पकड़कर बोरे में भर लिया इसके बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली।