फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर में पीछे से भिड़ी रोडवेज, ट्रेलर चालक की मौत

Tue, 05 Feb 2019 06:16 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक ने सामने से मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी रोडवेज बस मंगलवार सुबह मनोरमा नदी पर बने पुल के करीब खड़े ट्रेलर में पीछे से भिड़ गई। दुर्घटना में ट्रक के पास ही चालक की मौत हो गई जबकि 15 कुंभ यात्री भी घायल हुए हैं। तीन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे के समय घना कोहरा भी था।

विज्ञापन


चारबाग डिपो की बस (यूपी33 एटी 4510) प्रयागराज से कुंभ यात्रियों को लेकर आ रही थी। मंगलवार सुबह घना कोहरा पड़ रहा था। करीब छह बजे जैसे ही रोडवेज बस फोरलेन पर मनोरमा नदी के पुल के पास पहुंची सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। दुर्घटना में ट्रेलर चालक की मौत हो गई जबकि 16 कुंभ यात्री भी घायल हुए हैं। ट्रेलर चालक राजस्थान से कोयला लादकर नेपाल जा रहा था।

टायर में फंसी गिट्टी निकालने के लिए नीचे उतरा था कि हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हल्ला गुहार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। ट्रक चालक प्रहलाद पुत्र सूरा निवासी ग्राम वीर थाना श्रीनगर जनपद अजमेर राजस्थान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल सुनीता जायसवाल, पूजा व हिंद कुमार को जिला अस्पताल रेफर किया गया। 


बस यात्रियों को कराया गया भर्ती


संतकबीर नगर के हिंद कुमार (27), किरन त्रिपाठी (39), रीता (45), घनघटा के मकदूमपुर की उर्मिला(35), गोरखपुर के कौड़ीराम निवासी सुनीता जायसवाल (35), बस्ती के दुबौलिया थाने के बरदिया लोहार की पूजा (17), पिठिया लश्करी की मोनी यादव (19) रूधौली थाना क्षेत्र के पचारी कला की प्रभावती (65), मालती (26), ज्ञानमती (58), बभनडीहा निवासी संध्या (29), ज्योती (14), पार्वती (38), कुड़िया बाजार निवासी राम लौट (63) नगर थाने के बक्सर निवासी चांदनी (21) घायल हुई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें