कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी रोडवेज बस मंगलवार सुबह मनोरमा नदी पर बने पुल के करीब खड़े ट्रेलर में पीछे से भिड़ गई। दुर्घटना में ट्रक के पास ही चालक की मौत हो गई जबकि 15 कुंभ यात्री भी घायल हुए हैं। तीन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे के समय घना कोहरा भी था।
बस यात्रियों को कराया गया भर्ती
संतकबीर नगर के हिंद कुमार (27), किरन त्रिपाठी (39), रीता (45), घनघटा के मकदूमपुर की उर्मिला(35), गोरखपुर के कौड़ीराम निवासी सुनीता जायसवाल (35), बस्ती के दुबौलिया थाने के बरदिया लोहार की पूजा (17), पिठिया लश्करी की मोनी यादव (19) रूधौली थाना क्षेत्र के पचारी कला की प्रभावती (65), मालती (26), ज्ञानमती (58), बभनडीहा निवासी संध्या (29), ज्योती (14), पार्वती (38), कुड़िया बाजार निवासी राम लौट (63) नगर थाने के बक्सर निवासी चांदनी (21) घायल हुई हैं।