फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बीएड प्रवेश परीक्षा

Sat, 23 Apr 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
परीक्षा
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी के नेतृत्व में आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। 20383 के सापेक्ष 2,469 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा गोरखपुर यूनिवर्सिटी समेत 41 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन


संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा गोरखपुर के कोआर्डिनेटर प्रो. चितरंजन मिश्रा ने बताया कि गोरखपुर यूनिवर्सिटी में कुल दस केंद्र बनाए गए थे, जिसमें कुल पांच हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। जहां तक पूरी परीक्षा का सवाल है तो पंजीकृत 20,383 परीक्षार्थियों में से 2,469 परीक्षा देने नहीं आए जबकि 17,914 ने दी।

प्रो. मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी की तरफ से हर केंद्र पर प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था। किसी भी परीक्षा केंद्र से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई। समय से सभी परीक्षा केंद्रों पर सभी कर्मचारियों की उपस्थिति पाई गई। परीक्षा में किसी प्रकार के इलेक्ट्रानिक डिवाइस समेत गैजेट्स पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रखा गया और इसे लेकर भी कोई शिकायत नहीं मिली। 
विज्ञापन


परीक्षा छूटते ही लगा जाम
गोरखपुर। बीएड की प्रवेश परीक्षा को लेकर सुबह 6 बजे से ही शहर की सड़कों पर जबरदस्त भीड़ दिखी। वहीं मोहद्दीपुरी, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा, बक्शीपुर, बैंकरोड, असुरन चौक, यूनिवर्सिटी चौराहा, गणेश चौराहा, शास्त्री चौक समेत अन्य कई चौराहों पर सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक खासी भीड़ रही। खासकर महिला परीक्षार्थियों के साथ आए परिवारजनों के चलते पूरे दिन भीड़ की स्थिति बनी रही। परीक्षा खत्म होने के बाद शहर में जाम लग गया। जाम से निपटने में यातायात विभाग को घंटों मशक्कत करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें