फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले पर बनी देशी शराब की दुकान सील 

Tue, 10 May 2016 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम - फोटो : rajesh kumar
विज्ञापन
नगर निगम, जीडीए और पुलिस विभाग का अतिक्रमण विरोध अभियान मंगलवार को शास्त्री चौराहे से यूनिवर्सिटी चौराहे तक चला। कचहरी बस स्टेशन से सटे नगर निगम की दुकानों के बीच नाला सफ ाई के लिए छोड़ी गई जगह पर अवैध कब्जा कर संचालित देसी शराब की दुकान को सील कर दिया। वहीं एक होटल के खिलाफ  पांच हजार का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन


नगर निगम की संयुक्त टीम दोपहर दो बजे शास्त्री चौक से अभियान की शुरुआत की। सेंट एंड्रयूज कॉलेज के सामने फल बेच रहे ठेले वाले अतिक्रमण दस्ता देखते ही भाग गए हालांकि टीम के जाने के बाद फिर ठेला लगा लिया। इसके बाद दस्ते ने अंबेडकर चौराहे से आगे मुर्गा बेच रहे एक दुकानदार की जाली को जब्त कर लिया। कचहरी बस स्टेशन से आगे अतिक्रमण कर दुकान संचालित कर रहे दो दुकानदारों से एक-एक हजार रुपये का जुर्माना किया गया।

इसी दौरान एक देसी शराब की दुकान देखकर हैरान टीम दंग रह गई। निगम के ज्ञान पांडेय ने बताया कि नाला सफ ाई के लिए छोड़ी गई जगह पर अतिक्रमण कर शराब की दुकान खोल ली गई थी। जीडीए के सहायक अभियंता एसपी अरविंद ने दुकान को सील करने का निर्देश दिया। नगर निगम की टीम ने ताला जड़कर दुकान को सील कर दिया। दुकानों के ऊपर पक्का निर्माण कर संचालित होटल मालिक द्वारा अतिक्रमण कर रेलिंग बना ली थी, और सड़क पर ही जेनरेटर भी रखा गया था।
विज्ञापन


टीम ने पांच हजार का जुर्माना काटा तो होटल मैनेजर ने मालिक के ना होने की बात कहने लगा। इसी दौरान पहुंचे सहायक नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह ने पांच हजार रुपये का जुर्माना काटने का निर्देश दिया। इसके बाद टीम छात्रसंघ चौराहा होते हुए विवि गेट के सामने पहुंची। पंत पार्क के पास ठेले वाले दस्ता देख भाग खड़े हुए। विवि चौराहा होते हुए टीम मोहद्दीपुर चौराहे तक गई। इस पर साइकिल ट्रैक पर प्रतिदिन लिट्टी चोखा की दुकान लगाने वालों ने ठेला हटा लिया।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाओ टीम में सहायक नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह, जीडीए के जेई ज्ञानेश्वर सिंह, रंजीत सिंह, अवध अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें