फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारावफात जुलूस पर बदला रहेगा यातायात

विज्ञापन
ईद मिलादुन्‍नबी के मौके पर सजाई गई गाजी रौजा मस्जिद
विज्ञापन
बारावफात जुलूस पर बदला रहेगा यातायात
विज्ञापन

गोरखपुर। बारावफात जुलूस के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए शहर में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह छह बजे से जुलूस समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा।
- नौसड़ की ओर से आने वाले सभी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर, रूस्तमपुर, अमर उजाला होते हुए तारामंडल की ओर डायवर्ट होकर जाएंगे।
- देवरिया की ओर से शहर में आने वाले सभी वाहन खोराबार बाईपास से तारामंडल, अमर उजाला होते हुए नौसड़ की ओर जाएंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर कूड़ाघाट से कुशीनगर की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

- कुशीनगर से आने वाले सभी वाहनों को कूड़ाघाट से देवरिया रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस चौकी जगदीशपुर के पास फोरलेन से अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

- पिपराइच की ओर से आने वाले सभी वाहनों को पादरीबाजार से कौवाबाग, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज से नौसड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा
- महराजगंज की ओर से आने वाले सभी वाहनों को खजांची चौक से पादरी बाजार से कौवाबाग, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज से नौसड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- मानीराम, फरेंदा, सोनौली की ओर से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहन बरगदवां से फर्टिलाइजर, करीमनगर, खजांची से पादरीबाजार से कौवाबाग, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज से नौसड़ की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें