फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से बैंकों में कामकाज रहा ठप, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल से कई बैंकों में कामकाज ठप, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

गोरखपुर। बैंकों के विलय, बैंकिंग सुधारों, खराब ऋणों की वसूली सुनिश्चित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से मंगलवार को कई बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। बैंककर्मियों ने जुलूस निकाल कर अपना रोष प्रकट किया। भारतीय स्टेट बैंक और पूर्वांचल बैंक को छोड़कर सभी बैंक इस हड़ताल में शामिल रहे। हड़ताल की वजह से करीब 200 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
मंगलवार को एआईबीईए और बेफी के आह्वान पर गोरखपुर के कई बैंकों में हड़ताल रही। मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी यूपी बैंक इम्पालइज यूनियन के बैनर तले पीएनबी शाखा जुबिली रोड पर इकट्ठा हुए। जलूस की शक्ल में विजय चौराहा, गणेश चौराहा, गोलघर से कचहरी चौराहा, टाउनहाल होते हुए पंजाब नेशनल बैंक की शाखा वापस पहुंचे। वहां सभा की गई, जिसमें यूनियन के जिला मंत्री यूपीएन सिंह ने कहा कि सरकार ने दस सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को चार बैंकों में विलय का अध्यादेश जारी किया हैं, जिसका दुष्प्रभाव बैंकों पर पड़ेगा और आमजन का नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में प्रमुख रूप से प्रवीण श्रीवास्तव, दुर्गेश तिवारी, राजेश कुमार सिंह, दिनेश, विभू मणि, मोहम्मद आरिफ खान, रविन्द्र मणि त्रिपाठी, आशुतोष सिंह, एमजे श्रीवास्तव, ओपी त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में बैंककर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें