फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 व 5 मई को जाएगी बांद्रा स्पेशल

Wed, 27 Apr 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से चल रही (02533/02534) गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को रेल प्रशासन ने आगे भी दो फेरो के लिए चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन में साधारण श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06, एसी थ्री टियर के 02, एसी टू टियर का 01, एवं एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से प्रत्येक वृहस्पतिवार 28 अप्रैल एवं 05 मई को गोरखपुर से सुबह 7:00 बजे चलकर बस्ती, गोंडा, लखनऊ (उत्तर रेलवे), कानपुर सेंट्रल, फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा से होकर दूसरे दिन गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, गोधरा, बड़ोदरा, सूरत, बोरीवली के रास्ते बांद्रा टर्मिनस शाम 5:35 बजे पहुंचेगी। इसी तरह बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक शनिवार 30 अप्रैल एवं 7 मई को सुबह 5:10 बजे चलेगी और दूसरे दिन दोपहर 2:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

कृषक में लगेंगे अतिरिक्त कोच
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए (15008) लखनऊ-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस में 26 अप्रैल को लखनऊ जं0 से तथा (15007) कृषक एक्सप्रेस में 27 अप्रैल को वाराणसी सिटी से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें