फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी शाहपुर में कब्जेदार जमा कर रहे गृहकर

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी शाहपुर में कब्जेदार जमा कर रहे गृहकर
विज्ञापन

गोरखपुर। शाहपुर आवास विकास कॉलोनी में पार्क और सड़क की भूमि पर कब्जा करके आवास बनवाने वालों ने गृहकर जमा करके कब्जे को वैध बनाने की मुहिम चलाई है। इसका संज्ञान नगर निगम प्रशासन ने लिया है। अब पूरे मामले की जांच कराके आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कॉलोनी में 55 कब्जाधारक हैं।
आवास विकास परिषद के अफसरों ने शाहपुर कॉलोनी के एक-एक घरों का सर्वे कराया। इसी आधार पर अधिशासी अभियंता ने दो कब्जेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अफसरों की जांच से ही पता चला कि कॉलोनी की 18 मीटर सड़क और पार्क की भूमि पर कब्जा करके आवास बनाने वालों ने बड़ा ‘खेल’ कर दिया है। सबने नगर निगम में गृहकर जमा कराया ताकि कब्जे को वैध बनाया जा सके। इसकी जानकारी विभागीय अफसरों ने नगर निगम को दी है।
विज्ञापन

नियमों को दरकिनार करके दिया था पट्टा
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) और जिलाधिकारी ने नियमों को दरकिनार करके आवास विकास परिषद की शाहपुर योजना में 24 लोगों को पट्टा दे दिया था। नियमानुसार, आवास विकास की भूमि पर जीडीए पट्टा नहीं आवंटित कर सकता है। इस फैसले का कॉलोनीवासियों ने विरोध किया। बाद में मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा। हाईकोर्ट के आदेशों का संज्ञान लेकर ही आवास आयुक्त ने पट्टा आवंटन को अवैध ठहराया और इसे निरस्त करने का निर्देश दिया। अब जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने पट्टाधारकों को विस्थापित करने का फैसला किया है। जिलाधिकारी का कहना था कि पट्टाधारकों को विस्थापित करने के साथ ही कब्जाधाराकों को हटाया जाएगा।
इनके नाम से जमा हुए टैक्स
कलावती देवी और मुन्नी देवी ने अलग-अलग जानकारी के साथ दो-दो बार गृहकर जमा कराया है। अमिता देवी, बबिता, धुरपति, गायत्री, गुड़िया देवी, कुंती देवी, माया देवी, मुन्नी, पिंकी देवी, रामनाथ, रीता देवी, रिंकी शर्मा, सावित्री, शिमांगी, दुलारी, गुड़िया, लक्ष्मी, पूनम, रेनू, सुनीता और मुन्नी देवी ने भी गृहकर जमा कराए हैं।
गृहकर की रसीद को स्वामित्व का प्रमाण पत्र नहीं माना जा सकता है। नगर क्षेत्र में रहने वाले कोई भी व्यक्ति गृहकर जमा कर सकता है। सरकारी भूमि पर कब्जा और उसपर गृहकर जमा करने की जानकारी नहीं है। इस तरह का मामला सामने आया तो जांच कराके कार्रवाई की जाएगी।
अवनींद्र सिंह, अपर नगर आयुक्त
24 लोगों के नाम से है पट्टा
मनोज, छैला, सुनील, बेबी, बिजली, ओम प्रकाश, जुगनू, नंदलाल, संजू, मनोज, राकेश, सुभाष, सोनू, चंदा देवी, अवधेश, शंभू, शिव कुमार, संतोष, पार्वती देवी, शिव कुमार, सुनीता, सालिक राम, छोटे लाल और प्रभावती देवी।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की कमेटी
शाहपुर आवास विकास कॉलोनी में जिन 25 आवंटियों को पट्टा मिला है, उन सबको विस्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस सिलसिले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। तहसीलदार, डूडा के परियोजना अधिकारी भी सदस्य हैं। कमेटी के सदस्य 18 दिसंबर को शाहपुर आवास विकास कॉलोनी जा सकते हैं। वह पट्टा आवंटियों की सूची तैयार की जाएगी, फिर विस्थापित करने की औपचारिकता पूरी होगी। जिला प्रशासन के मुताबिक कॉलोनी से कब्जेदारों को बाहर किया जाएगा। इसपर जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन की मुहर लग चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें