फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग का गला रेता, गंभीर

विज्ञापन
चौरीचौरा में गला रेतने से घायल बुजुर्ग।
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग का गला रेता, गंभीर
विज्ञापन

चौरीचौरा (गोरखपुर)। इलाके के डुमरी खास पोखरा टोला में सोमवार को लतीफ अंसारी (64) की नकाबपोश दो बदमाशों ने गला रेतकर हत्या की कोशिश की। छत से पोती ने घटना देखकर शोर मचाया तो बदमाश फरार हो गए। शोर सुनकर घरवाले और आसपास के लोग जुट गए और लतीफ को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लतीफ घर पर रहते हैं और खेतीबारी करते थे। सोमवार सुबह 5:30 बजे वह घर के सामने स्थित खेत की तरफ जा रहे थे। अभी घर से कुछ दूर आगे बढ़े थे कि दो नकाबपोश बदमाशों ने पकड़ लिया और गर्दन रेतने लगे। लतीफ खुद को बचाने के लिए चीखने लगे। उसी दौरान लतीफ की पोती छत पर किसी काम से गई थी। बाबा की आवाज सुनकर अन्य लोगों को जानकारी दी। लतीफ के घर और मुहल्ले के लोग उधर दौड़े तो बदमाश फरार हो गए। दोनों डुमरी खास के जमुनहिया टोले की ओर भाग निकले। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों ने अपने चेहरे को पूरी तरह ढक रखा था और हाथों में ग्लब्स पहना था। भागते समय उन्होंने ग्लब्स उतारकर मौके पर ही फेंक दिया था। घायल को पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल लाया गया। घाव गहरा होने की वजह से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि छोटे बेटे की पहली शादी टूटने की जानकारी मिली है। आशंका है कि शादी रुकवाने के लिए घटना की गई है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
पांच नवंबर को छोटे बेटे मेराज की है शादी
लतीफ के दो बेटे हैं। बड़ा रियाज (45) व छोटा मेराज (20)। बड़ा बेटा रियाज विदेश में है। छोटे बेटे मेराज की पांच नवंबर को शादी है। लतीफ और घरवाले शादी की तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच हत्या की कोशिश से पूरा परिवार सदमे में आ गया है। सूत्रों का कहना है कि मेराज की शादी पहले कहीं और तय थी। किसी कारण से वहां नहीं हो पाई। जिसके बाद दूसरी जगह शादी तय हो गई। परिवारवालों के मुताबिक लतीफ की किसी से दुश्मनी नहीं है। आशंका है कि शादी को रोकने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें