दिवाली पर आतिशबाजी से वायु-ध्वनि प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंचा
गोरखपुर। आतिशबाजी से दिवाली पर वायु-प्रदूषण का स्तर सामान्य दिनों के मुकाबले डेढ़ गुना ज्यादा रहा। रिहायशी से लेकर औद्योगिक इलाके तक इससे प्रभावित हुए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिवाली के बाद गोरखपुर का जो एयर क्वालिटी इंडेक्स जारी किया, वह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से खतरनाक था।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गोरखपुर, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के शोध छात्रों से गोरखपुर के रिहायशी, औद्योगिक और व्यवसायिक स्थानों पर प्रदूषण स्तर का डाटा एकत्र कराता है। एमएमएमयूटी के शिक्षक डॉ. गोविंद पांडेय के मार्गदर्शन में वैज्ञानिक सहायक सत्येंद्र नाथ यादव द्वारा दिवाली के पहले और बाद में लिए गए डाटा में प्रदूषण स्तर करीब करीब डेढ़ गुना बढ़ा मिला। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक सहायक राममिलन वर्मा ने बताया कि दिवाली के बाद वायु के साथ ध्वनि प्रदूषण भी काफी हुआ।
रिहायशी, औद्योगिक और व्यवसायिक इलाके में 60 माइक्रोग्राम प्रति मीटर (क्यूब) से ज्यादा प्रदूषण का स्तर हानिकारक माना जाता है। ऐसे में दिवाली के बाद प्रदूषण स्तर डेढ़ गुना ज्यादा हो गया। पीएम-10 की यह बढ़ोतरी स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है। ये कण सांस के साथ फेफड़े तक पहुंच जाते हैं। इससे सांस संबंधी रोगियों, बच्चों और वृद्ध को काफी परेशानी पैदा करते हैं। वहीं मानक से ज्यादा आवाज कान के लिए काफी नुकसान दायक है। ज्यादा समय तक इस शोर में रहने पर सुनने की क्षमता पर असर पड़ता है।
- डॉ. गोविंद पांडेय, शिक्षक, एमएमएमयूटी
- दिवाली के बाद गोरखपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 189 रहा है। यह स्वास्थ्य के लिए खराब माना जाता है। - कैलाश पांडेय, मौसम विशेषज्ञ
(दिवाली के पहले)
:: 24 अक्तूबर आरएसपीएम (पीएम-10) एसपीएम
रिहायशी इलाका (एमएमएमयूटी) 158.76 243.95
व्यवसायिक इलाका (गोलघर) 278.65 375.54
औद्योगिक इलाका (आईजीएल सहजनवां) 328.11 414.18
(दिवाली के बाद)
:: 28 अक्तूबर आरएसपीएम (पीएम-10) एसपीएम
रिहायशी इलाका (एमएमएमयूटी) 199.86 297.16
व्यवसायिक इलाका (गोलघर) 317.29 409.23
औद्योगिक इलाका (आईजीएल सहजनवां) 402.08 489.59
:: शोर भी खूब हुआ (ध्वनि स्तर डेसीबल में)
एरिया 21 अक्तूबर 27 अक्तूबर
दिन रात दिन रात
इंदिरा बाल विहार 74 62 90 78
रेलवे स्टेशन 76 64 94 76
ट्रांसपोर्ट नगर 70 62 88 72
मेडिकल कॉलेज 64 59 82 70
महादेव झारखंडी 55 51 96 64
धर्मशाला बाजार 72 67 102 74
मोहद्दीपुर 76 68 96 80
गोरखपुर विवि 70 62 92 76
जिला अस्पताल 69 59 90 74
घासीकटरा चौक 67 57 91 69
----------
ध्वनि प्रदूषण का मानक (रेगुलेशन एंड कंट्रोल रूल 2000) के अनुसार
एरिया अधिकतम न्यूनतम (डेसिबल)
इंडस्ट्रियल एरिया- 75 70
कमर्शियल एरिया- 65 55
रेजीडेंसियल एरिया- 55 45
साइलेंस एरिया 50 40
विदेशों के मानक (रेजीडेंसियल एरिया)
जापान 50 40
स्वीडेन 55 45
जर्मनी 55 40
आस्ट्रिया 48-51 36-43
डब्ल्यूएचओ के मानक के अनुसार 55-45