फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़ित महिला का गला दबाकर हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़ित महिला का गला दबाकर हत्या का प्रयास
विज्ञापन

गोरखपुर। दुष्कर्म पीड़ित महिला पर सुलह करने का दबाव बना रहे आरोपी के पिता ने बात न मानने पर बेल्ट से गला कस दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो वह अपने दो साथियों संग फरार हो गया। एसएसपी के निर्देश पर राजघाट पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिहार के सिवान जिले की रहने वाली महिला खोराबार इलाके में किराए पर कमरा लेकर रहती है। वह पास के ही एक पेट्रोल पंप पर काम करती थी। अप्रैल 2018 में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले मऊ, रानीपुर के भानु प्रताप यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। महिला का आरोप है कि भानु का पिता चंद्रधर यादव समझौता करने का दबाव बना रहा है। 12 अगस्त की सुबह राप्ती नदी में वह पूजन सामग्री प्रवाहित करने गई थी। इसी बीच चंद्रधर बाइक से दो सहयोगियों के साथ पहुंच गया और समझौता करने का दबाव बनाने लगा। बात नहीं मानने पर बेल्ट से गला कसने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो अपने साथियों के साथ फ रार हो गया। महिला ने शनिवार को एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। रविवार को एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें