फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीमारदार और दाई में विवाद, हाथापाई

Sat, 27 Aug 2016 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
मेड‌िकल कालेज
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में आए दिन विवाद हो रहे हैं। शनिवार सुबह महिला सर्जरी वार्ड में डॉक्टर से मिलने को लेकर दाई और तीमारदार में हुई झड़प ने अफरा-तफरी का माहौल खड़ा कर दिया। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांत कराया।
विज्ञापन


बड़हलगंज इलाके के रामकरण गौड़ बेटी खुशबू को लेकर शनिवार सुबह मेडिकल कॉलेज गए थे। उन्हें महिला सर्जरी वार्ड में एक डॉक्टर से मिलना था। वार्ड में पहुंचकर उन्होंने ने दाई से डॉक्टर के बारे में पूछा तो वह उन्हें वार्ड के अंदर जाने से मना करने लगी। इस पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। नाराज दाई ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वे झगड़ने पर अमादा रहे। आंधे घंटे बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाकर मामला शांत कराया। एक्सरे में देरी होने पर हंगामा मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे विभाग में शनिवार को फिर हंगामा हुआ। टेक्नीशियन के समय से ड्यूटी पर न आने से करीब 50 मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सभी यूजर चार्ज जमाकर लाइन में लगे थे लेकिन कर्मचारी के न आने पर वे भड़क गए और हंगामा करने लगे। दूसरे शिफ्ट में ड्यूटी पर आए टेक्निशियन और अन्य कर्मचारियों के समझाने के बाद सभी शांत हुए और जांच शुरू हुई। शनिवार को ट्रामा सेंटर, ओपीडी, इंसेफेलाइटिस वार्ड, इमरजेंसी समेत अन्य वार्डों से एक्स-रे कराने के लिए मरीज पहुंचे थे। इसके चलते सुबह से ही वहां लंबी लाइन लगी गई। इस बीच मरीजों की जांच हुई लेकिन दोपहर करीब 1 बजे 50 से ज्यादा मरीजों को छोड़कर टेक्नीशियन फरार हो गया। इस दौरान सभी फर्श पर ही बैठकर टेक्नीशियन की राह देखते रहे, लेकिन जब दो घंटे बाद भी कोई टेक्नीशियन नहीं आया तो वे नाराज होकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें