फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स मीट में पहले दिन टूटे कई रिकॉर्ड

Thu, 22 Dec 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में शुरू हुई एथलेटिक मीट मे दौड़ लगातींं महिला खिलाड़ी। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी क्रीड़ांगन में बुधवार को वार्षिक एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रजनीकांत पांडेय ने ध्वजारोहण और गुब्बारा छोड़कर किया। इसके बाद उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य अतिथि समेत गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अशोक कुमार, उनकी पत्नी प्रो. मधु कुमार, पूर्व कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेदी ने एथलीटों को संबोधित किया।
विज्ञापन


उद्घाटन सत्र में यूनिवर्सिटी खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने तीन दिनों तक होने वाले खेलों का ब्योरा पेश किया। बताया कि तीन दिन तक चलने वाली एथलेटिक मीट में कुल 42 प्रतियोगिताओं में 168 मेडल दिए जाने हैं। यूनिवर्सिटी और इससे जुड़े 45 कॉलेजों के 450 एथलीट इसमें शिरकत कर रहे हैं। आयोजन समिति के डॉ. धर्मव्रत तिवारी और डॉ. राजवीर सिंह ने पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम साझा किए।
विज्ञापन


800 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग)
- श्रवण कुमार - प्रथम, गुरुकुल महाविद्यालय बड़हलगंज
- रंजीत मौर्या - द्वितीय, सरस्वती देवी महाविद्यालय, नानापार गोरखपुर
- रुस्तम कुमार - तृतीय, अखिल भाग्य महाविद्यालय गोरखपुर

5000 मीटर दौड़ (महिला वर्ग)
- किरन चौहान - प्रथम, गोरखपुर यूनिवर्सिटी
- डिंपल सिंह - द्वितीय, गुरुकुल महाविद्यालय बड़हलगंज
- बबिता निषाद - तृतीय, बीएनवीपी कॉलेज महराजगंज
किरन और डिंपल ने अपने ही पुराने रिकार्ड को तोड़कर नया कीर्तिमान बनाया

लंबी कूद (महिला)
- अर्चना यादव - प्रथम, पं. ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी आभूराम तुर्कवलिया
- अन्नू - द्वितीय, कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी महाविद्यालय डुमरीखास
- किरन यादव - तृतीय, महावीर पीजी कॉलेज फाजिलनगर
अर्चना यादव ने प्रियंका सिंह के रिकॉर्ड 4.62 मीटर को तोड़कर 4.65 मीटर छलांग लगाई और नया कीर्तिमान रचा।

शॉटपुट (पुरुष)
- अजय कुमार यादव - प्रथम, गुरुकुल महाविद्यालय, ददरी बड़हलगंज
- सर्वेश सिंह- द्वितीय, एबीपीजी कॉलेज, रानापार
- शशिकांत विश्वकर्मा- तृतीय, एसबीपीजी कॉलेज, देवरिया

शॉटपुट (महिला)
- गुंजा गौड़- प्रथम, सरस्वती देवी कॉलेज, नंदापार
- नूतन पांडेय- द्वितीय, सत्यनारायण कॉलेज, देवरिया
- अंजलि यादव- तृतीय, द्रौपदी देवी कॉलेज, खजनी
गुंजा गौड़ ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान बनाया

200 मीटर (महिला)
- सोनी वर्मा- प्रथम, गुरुकुल कॉलेज बड़हलगंज
- बबिता सिंह- द्वितीय, गुरुकुल कॉलेज बड़हलगंज
- रोशनी चौहान- तृतीय, विद्यावती पीजी कॉलेज कुशीनगर

800 मीटर (महिला)
- किरण चौहान- प्रथम, गोरखपुर यूनिवर्सिटी
- ममता यादव- द्वितीय, रामगुलाम कॉलेज, देवरिया
- अलका शर्मा- तृतीय, रामगुलाम कॉलेज, देवरिया
किरण चौहान ने अपना पिछला रिकार्ड तोड़ा।

500 मीटर (पुरुष)
- वासुदेव निषाद- प्रथम, गोरखपुर यूनिवर्सिटी
- विपिन पटेल- द्वितीय, गुरुकुल कॉलेज बड़हलगंज
- कमलेश वर्मा- तृतीय, गोरखपुर यूनिवर्सिटी
वासुदेव ने अपना पुराना रिकार्ड तोड़ा।

लंबी कूद (पुरुष)
- उमेश चंद्रा- प्रथम, जीपीएस कॉलेज, संतकबीरनगर
- कुलदीप प्रसाद- द्वितीय, एसबी पीजी कॉलेज, फाजिलनगर
- कुलदीप प्रसाद- तृतीय, एसबीपीजी कॉलेज, फाजिलनगर
उमेश ने पुराना रिकार्ड तोड़कर नया कीर्तिमान रचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें