फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों के दबाव और कॅरिअर के बीच फंसी मोहब्बत 

Thu, 22 Dec 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्यार - फोटो : love heart
विज्ञापन
मोहब्बत और कॅरिअर की चिंता में फंसा एक युवक बुधवार को एसपी ग्रामीण के दफ्तर पहुंचा। उसकी गुहार सुनकर वहां मौजूद सभी हैरान रह गए। उसे न मुकदमा दर्ज कराना था, न ही किसी ने उस पर जुल्म किया था। प्रेमिका की सुरक्षा की फरियाद लेकर थाने पहुंचे इस युवक की गुहार सुनने के बाद एसपी ग्रामीण ने उसे समझाया और कॅरिअर बनाकर शादी करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने लड़की की सुरक्षा के लिए थानेदार को भी निर्देशित किया।
विज्ञापन


कुशीनगर, अहिरौली का रहने वाला युवक गोरखपुर में रहकर बीकॉम और एसएससी की तैयारी कर रहा है। वह दूर की रिश्तेदारी की एक लड़की से प्यार करता है। बकौल युवक, लड़की के घरवाले पहले दोनों की शादी को तैयार थे, मगर अब मना कर रहे हैं और लड़की के जिद करने पर उसकी पिटाई भी कर रहे हैं। घरवालों के जुल्म से परेशान होकर लड़की ने एक दिन आत्महत्या का मन मना लिया, मगर फोन पर मना करने पर उसने इरादा बदल दिया।

लड़के ने बताया कि घरवाले अब उस पर दबाव बना रहे हैं कि उसे भूल जाओ, जो वह कर नहीं सकता। लड़की जल्द शादी करने को कह रही है, मगर डर है कि इससे कॅरिअर नहीं बना पाऊंगा। इस उधेड़बुन से निजात पाने के लिए वह एसपी ग्रामीण ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी के पास पहुंचा था। एसपी ग्रामीण ने उसे समझाया कि उसे पहले खुद की सुरक्षा करनी होगी। लड़की की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की होगी। थोड़ी देर तक बात करने के बाद युवक खुश होकर यह कहते हुए चला गया कि कॅरिअर बेहतर करने के बाद शादी उसी से करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें