फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोटके में चली गई बुजुर्ग की जान

Tue, 16 Aug 2016 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
बरसात के लिए गोबर फेंककर एक शख्स को चिढ़ाने के टोटके में बुजुर्ग की जान चली गई। गांव के कुछ युवकों ने टोटके के लिए जिस शख्स का चुनाव किया था उसकी गाली पर विवाद बढ़ा और बीच बचाव करने गए बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर सात लोेगों के खिलाफ नामजद हत्या, मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना सोमवार की शाम झंगहा क्षेत्र के भटकछा गांव हुई।
विज्ञापन


झंगहा प्रतिनिधि के मुताबिक भटकछा गांव में बरसात को लेकर कुछ युवकों ने टोटके की बात कही। गांव में ‘गोबरी’ नाम से प्रचलित इस टोटके में गांव के ऐसे शख्स पर गोबर फेंकना होता है जिससे वह चिढ़ जाए। परदेशी नाम के शख्स का चुनाव किया गया और रविवार को उनके ऊपर गोबर फेंका गया। इसे लेकर उन्होंने गाली गलौच भी की थी लेकिन मामला शांत हो गया। 

सोमवार की शाम युवकों ने दोबारा परदेशी के ऊपर गोबर फेंक दिया। इससे नाराज परदेशी युवकों को गाली देने लगे, जिसके बाद चार पांच की संख्या में युवकों ने परदेशी की पिटाई शुरू कर दी। भाई को पिटता देख बड़ा भाई भगनू (65) बीच बचाव करने पहुंचे तो परदेशी को छोड़कर मनबढ़ों ने भगनू की पिटाई शुरू कर दी, जिसमें भगनू की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद युवक फरार हो गए। परदेशी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परदेशी की तहरीर पर राजू पुत्र योगेंद्र, भोला पुत्र झिनकू, प्रमोद पुत्र पूर्णवासी, जोगिंदर पुत्र मिश्री, दिल्लू पुत्र महेंद्र, रामू पुत्र मेघू, बेबी पुत्र मेघू के खिलाफ हत्या, मारपीट और जान मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें