फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन की जमीन पर कब्जे की कोशिश

Wed, 06 Jul 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विकास भवन की जमीन पर किया जा रहा था निर्माण। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
विकास भवन की जमीन पर बुधवार को कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसकी भनक जब अफसरों को लगी तो उनमें खलबली मच गई। मुख्य विकास अधिकारी ने परिसर के भीतर हो रहे अवैध निर्माण को गिरवा दिया और काम कर रहे श्रमिकों व राज मिस्त्रियों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन


विकास भवन परिसर के भीतर संयुक्त विकास आयुक्त केे दफ्तर और डीआरडीए भवन के बीच की जमीन खाली है, जिसे यहां आने वाले फरियादी पार्किंग के लिए इस्तेमाल करते हैं। बुधवार को इसी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध निर्माण शुरू करा दिया। पहले तो लोगों ने समझा कि सरकारी काम हो रहा है। इसलिए किसी ने निर्माण को तवज्जो नहीं दी।

बाद में धीरे-धीरे कर्मचारियों के बीच भी बात फैली। इसकी भनक जब सीडीओ को लगी तो उन्होंने समझा डीडीओ और पीडी की जानकारी में होगा। डीडीओ और पीडी ने समझा सीडीओ की जानकारी में कोई निर्माण हो रहा है। बाद में मालूम हुआ कि परिसर में कोई सरकारी कार्य नहीं, बल्कि अवैध निर्माण चल रहा है तो अफसरों के होश उड़ गए। इसके बाद सीडीओ ने सिक्योरिटी गार्डों को भेजकर अवैध निर्माण रुकवा दिया और राज मिस्त्रियों व श्रमिकों को वहां से खदेड़ दिया। साथ ही अवैध निर्माण को ढहा दिया।
विज्ञापन


'परिसर के भीतर बगैर मानचित्र स्वीकृति के कोई निर्माण नहीं किया जा सकता है। कौन लोग निर्माण कार्य करवा रहे थे, उनका पता लगाया जा रहा है। अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। '
विज्ञापन

- डॉ. मन्नान अख्तर, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें