फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ रथ : हांसूपुर में 109 मरीजों को निशुल्क इलाज, दवा मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्थ रथ : हांसूपुर में 109 मरीजों को निशुल्क इलाज, दवा मिली
विज्ञापन

गोरखपुर। बाबा गोरखनाथ की नगरी में लोगों को बेहतर और निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की मुहिम के तहत अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ बुधवार को हांसूपुर स्थित रामलीला मैदान पहुंचा। यहां पैरामाउंट हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अखिलेश पांडेय और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीशा सिंह की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई गई निशुल्क दवाएं फार्मासिस्ट रोहित यादव और प्रबंधक नीरज शर्मा ने मरीजों को वितरित कीं।
हांसूपुर रामलीला मैदान में अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ सुबह सवा दस बजे पहुंचा। यहां बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे इंतजार कर रहे थे। दोपहर दो बजे समाप्त होने वाले में शिविर में मरीजों की संख्या देखते हुए आधा घंटा और बढ़ाना पड़ा। सभी को जांच के बाद मुफ्त दवा उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को लाने और व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय पार्षद संजय श्रीवास्तव और उनके समर्थक गिरजेश वर्मा, चुन्ना पांडेय, दीपचंद मझवार, प्रेम कुमार, सुनील कुमार जायसवाल ने महती सहयोग दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन उन लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है जो किसी न किसी कारण से इलाज कराने अस्पताल नहीं पहुंच पाते। इस तरह की मुहिम से लोगों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ती है। अक्सर स्वास्थ्य शिविर में जांच तो मुफ्त की जाती है लेकिन दवाएं नहीं उपलब्ध कराई जातीं। अमर उजाला फाउंडेशन मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण के साथ दवाएं भी उपलब्ध करा रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम में पैरामाउंट हॉस्पिटल एंड ट्र्रामा सेंटर तारामंडल हमेशा सहयोग करेगा।
विज्ञापन

-डॉ. विवेक सिंह डायरेक्टर, पैरामाउंट हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर, तारामंडल
36 लोगों ने ली नारी सम्मान की शपथ
अमर उजाला फाउंडेशन के स्वास्थ्य रथ पर इलाज कराने पहुंचे लोगों में से 39 लोगों ने नारी गरिमा के सम्मान की शपथ ली और संकल्प पत्र भरा। इन लोगों ने नारी अस्मिता और सम्मान के लिए समाज को जागरूक करने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें