सासंद अमर सिंह ने कहा कि आजम खान असुरों की भाषा बोलते हैं। अखिलेश कहते हैं कि चाचा अमर सिंह ने राजनीति सिखाई लेकिन मैंने यह नहीं सिखाया की पिता को बंदी बनाओ।
अमर सिंह रविवार को मगहर में राष्टीय हिन्दू युवा वाहिनी के सम्मलेन को संबोधित कर रहे थे। अमर सिंह यह बात पहले भी कहते आए हैं कि अखिलेश ने सत्ता खातिर अपने पिता को ही कहीं का नहीं छोड़ा।
अपनी इस यात्रा में अमर सिंह ने अखिलेश और आजम को ही निशाने पर नहीं लिया बल्कि कांग्रेस पर परोक्ष रूप से प्रहार किया और भाजपा के प्रति अपनी नरमदिली का फिर से इजहार कर डाला।
अमर सिंह ने कहा कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना राफेल सौदा उद्योगपतियों और फ्रांस के बीच का मामला है। इस प्रकरण में मोदी और बीजेपी को बेवजह घसीटा जा रहा है।