फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू : 21 अप्रैल को होगी प्रवेश परीक्षा, 15 मार्च तक भरे जाएंगे फॉर्म

Wed, 06 Feb 2019 07:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

एकेटीयू (डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय) की ओर से आयोजित उप्र राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2019 के लिए ऑनलाइन फॉर्म 15 मार्च की शाम पांच बजे तक भरे जाएंगे। 21 अप्रैल को परीक्षा होगी और मई के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित किए जाएंगे। खास बात यह है कि इस वर्ष दूसरे राज्य के विद्यार्थियों के लिए सभी पाठ्यक्रम में 20 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। प्रवेश लेने वाली 200 मेधावी छात्राओं को लैपटॉप दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


आईटीएम, गीडा में बुधवार को यूपीएसईई के समन्वयक प्रो. विनीत कंसल, एकेटीयू के सलाहकार डॉ. दिनेश पाठक और उप कुलसचिव डॉ. आरके सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जानकारी दी। प्रो. विनीत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए पहली बार परीक्षा ऑफलाइन कराई जाएगी। पहले ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों परीक्षाएं होती थीं। प्रदेश के सभी शहरों के अलावा छात्र संख्या के आधार पर दूसरे शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। कक्षाएं 17 जुलाई से शुरू कर दी जाएंगी, ताकि कोर्स समय से पूरी कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री इंटरफेस सेल की स्थापना की गई है। इससे केंद्रीयकृत जॉब प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी।  

डिजिटल लर्निंग की व्यवस्था
एकेटीयू ने लखनऊ और नोएडा कैंपस में दो अत्याधुनिक स्टूडियो बना लिए गए हैं। अब डिजिटल लर्निंग की उचित व्यवस्था की जाएगी। रेगुलर कोर्स के वीडियो न डालकर व्यवहारिक दिक्कतों पर फोकस करेंगे।
विज्ञापन


अटेंडेंस ऑनलाइन देख सकते हैं विद्यार्थी 
एकेटीयू के सलाहकार डॉ. दिनेश पाठक ने बताया कि विश्वविद्यालय और संबद्ध संस्थाओं को सौ फीसदी डिजिटल कर दिया गया है। विद्यार्थी अपना अटेंडेंस ऑनलाइन देख सकते हैं। समस्याओं को निस्तारण भी ऑनलाइन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें