फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः एनकाउंटर में पकड़ा गया दुष्कर्म का अभियुक्त, दाएं पैर में लगी गोली

Tue, 23 Jul 2019 12:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
विज्ञापन
एनकाउंटर में दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

सोनहा क्षेत्र की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के मुख्य आरोपी असगर को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। फोरलेन के पास स्थित हरदिया ओवरब्रिज के पास घेरने पर पुलिस पर उसने फायर किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली उसके बाएं पैर के घुटने में जा लगी। जिसके बाद हाथ से पकड़कर वहीं वह बैठ गया। घायल अवस्था में पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां के एक कमरे में उसका इलाज किया जा रहा है। आईजी आशुतोष कुमार व एसपी पकंज कुमार के भी अस्पताल पहुंचने की सूचना है। 

विज्ञापन


सीओ सिटी आलोक सिंह के नेतृत्व में स्वाट प्रभारी विक्रम सिंह एवं इंस्पेक्टर सोनहा की टीम ने सोमवार देरशाम फोरलेन से कुछ दूर स्थित हरदिया ओवरब्रिज के पास घेराबंदी की। स्वाट प्रभारी के अनुसार रैपुरा पुलिया के पास से होकर एक शख्स पैदल हाईवे की तरफ जाते दिखा। टीम के साथ मौजूद मुखबिर ने हुलिया देखकर पुष्टि की कि रविवार को सोनहा क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म करने वाला असगर है। पहचान होने के बाद पुलिस ने उसे रोकना चाहा तो कमर में खोसी नाइन एमएम पिस्टल से फायर झोक दिया। दो गोली दागकर भागते समय पुलिसकी गोली का शिकार हुआ। 

यह है घटनाक्रम
रविवार शाम घर से शौच गई किशोरी को गांव के ही चार लड़के पीछे आ गये। उनमें से एक असगर ने दुष्कर्म किया और साथ गए हलीम ने वीडियो बना डाला। बाकी दो लड़के धमकाते रहे कि किसी से शिकायत की ते जानसे मार देगें। सोमवार सुबह पीड़िता की तहरीर पर सोनहा पुलिस ने असगर समेत चार आरोपियो के विरूद्व बलात्कार सहित विभिन्न धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया। मौके पर आईजी, एसपी सहित अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। इसी बीच पुलिस की स्वाट टीम ने शाम होते-होते एक को मुठभेड़ में दबोच लिया। घटना मे शामिल हलीम, मनोज चौधरी, और सतीश शर्मा को भी पुलिस जल्द गिरफ्त में लेने का दावा कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें