फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटर लदी पिकअप छोड़ भाग रहे आरोपी को जवानों ने दौड़ाकर पकड़ा

विज्ञापन
बरामद विदेशी मटर को निचलौल कस्टम के हवाले सुपुर्द करते जवान - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
मटर लदी पिकअप छोड़ भाग रहे आरोपी को जवानों ने दौड़ाकर पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 22 वीं वाहिनी के ठूठीबारी बीओपी के जवानों ने रविवार की देर रात करीब 12 बजे मुख्ययालय मार्ग पर गांव गड़ौरा के निकट पिकअप पर लदी 120 बोरी विदेशी मटर बरामद की। वहीं, रात का फायदा उठाकर पिकअप चालक भागने लगा। लेकिन, जवानों ने उसे पकड़ लिया।
एसएसबी के इंस्पेक्टर पीसी झा ने बताया कि जवान नो-मेंस लैंड पर सीमा की निगरानी कर रहे थे। इसी बीच बॉर्डर के सटे एक गांव से पिकअप पर विदेशी मटर लोड कर निचलौल थाना क्षेत्र की तरफ ले जाने की सूचना मिली। जवानों द्वारा गांव गड़ौरा के पास मुख्यालय मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रोका लिया। जिसकी जांच की गई तो पिकअप में लदी 120 बोरी विदेशी मटर बरामद हुई। जवानों की पूछताछ में आरोपी चालक ने अपना नाम अनिल कुमार विश्वकर्मा निवासी ठूठीबारी बताया। जवान जब आरोपी को निचलौल कस्टम के हवाले सुपुर्द करने पहुंचे तो उसके परिचितों ने गोलबंदी कर नोकझोंक की। जवानों को देखलेने की धमकी भी दी। इसी क्रम में निचलौल कस्टम ने सोमवार की सुबह करीब दस बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव कड़जा स्थित के झोपड़ी में छापा डाल कर 15 बोरी विदेशी मटर को बरामद किया। वही आरोपी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 शीशी नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर के पास जांच के दौरान दो लोगों को 60 शीशी नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में चालान कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि छबिलाल निवासी ग्राम चंदनपुर थाना कोल्हुई तथा शाबिर निवासी चंदनपुर थाना कोल्हुई को 60 शीशी नेपाली शराब के साथ चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें