फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फोरलेन पर पलटी पिकअप, चार लोगों की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Sun, 06 Oct 2019 05:42 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
विज्ञापन
सड़क पर पलटी पिकअप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में फोरलेन पर पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया चौराहे के पास पिकअप पलटने से दबकर तीन महिलाओं समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान इंदु देवी पत्नी रमेश पटेल, प्रभावती देवी पत्नी विगु निवासी लवनिया, लक्ष्मण पुत्र द्वारिका गांव कोइर पट्टी और चंद्रावती देवी गांव लवनिया के रूप में हुई है। 

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पिकअप की रफ्तार बहुत तेज थी। जिसके कारण वह पलट गई। पलटते ही तीन लोगों की दबकर मौत हो गई जबकि चंद्रावती अस्पताल में पहुंचते दम तोड़ दी।
विज्ञापन


बता दें कि सड़क हादसे में चार लोगों की मौत होने की खबर पर जुटे लोगों ने हंगामा किया। घटनास्थल पर पटहेरवा समेत कई थाने की फोर्स पहुंची। वहां किसी तरह से लोगों को शांत कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें