फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने डांट दिया तो किशोरी ने फांसी लगा ली
विज्ञापन

उनवल। खजनी इलाके के नंदापार गांव में रविवार को एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम पिता ने उसे डांट दिया था। इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

खजनी के नंदापार निवासी प्रयाग की 17 वर्षीय बेटी अमृता 12वीं की छात्रा थी। वह शनिवार की शाम कुछ देर के लिए घर से कहीं घूमने चली गई थी। लौटने पर उसे पिता ने डांट दिया। इसके बाद रात करीब एक बजे खाना खाकर वह अपने कमरे में चली गई। सुबह सात बजे उसका छोटा भाई संजीव मोबाइल चार्ज करने गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई। भाई ने जब खिड़की से देखा तो अमृता का शव कुंडे से लटक रहा था। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनके दो बेटे और तीन बेटियों में अमृता सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें