फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता विफल, भूख हड़ताल जारी

Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। वार्ता विफल होने के बाद नगर निगम सुपरवाइजर सफाई श्रमिक संघ की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। दो दिन से हड़ताल पर बैठे संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह की तबीयत बिगड़ने लगी है। देर शाम प्राइवेट चिकित्सक ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। वहीं श्रमिक नेता की ओर से चेतावनी दी गई है कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती भूख हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

नगर निगम में 100 से ज्यादा कर्मचारी 20-22 साल से दैनिक कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। इसके बावजूद उन्हें मात्र 120 रुपये दैनिक भत्ता दिया जाता है। जबकि निगम में आउटसोर्सिंग के तहत काम करने वालों को 250 रुपये दैनिक भत्ता दिया जा रहा है। महंगाई के इस दौर में 120 रुपये दैनिक भत्ता काफी कम है। भत्ते में बढ़ोतरी की मांग को लेकर नगर निगम सुपरवाइजर सफाई श्रमिक संघ ने तीन दिवसीय क्रमिक अनशन के बाद संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने सोमवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर में नगर निगम समन्वय समिति के पदाधिकारियों की लेखाधिकारी से वार्ता विफल हो गई। देर शाम रामप्रकाश सिंह की तबीयत बिगड़ने पर प्राइवेट डॉक्टर से जांच कराई गई। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग मानी नहीं जाती भूख हड़ताल जारी रहेगी। कई पार्षदों ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन जताया। साथ ही नगर आयुक्त से इस संबंध में वार्ता करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कौशल कुमार शुक्ल, नवीन नथैनियल, रविंद्र कुंवर, राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
मेयर ने हड़ताल समाप्त करने की अपील की
मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने भी संघ के अध्यक्ष से भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की है। मांग को जायज ठहराते हुए उन्होेंने कहा कि चीन यात्रा से लौटकर वेे इस मामले का सार्थक हल निकलवाने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें