फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉल्ट ठीक करने गए मैकेनिक की मौत

Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खजनी। खोरठा गांव में फॉल्ट ठीक करने मैकेनिक की बिजली सप्लाई चालू हो जाने से मौत हो गई। घटना में उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खोरठा गांव निवासी अखिलेश गुप्ता बिजली मैकेनिक का काम करता था। मंगलवार को गांव में लगे ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट आ जाने से सप्लाई बाधित हो गई थी। गांव के लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के लोग अक्सर अखिलेश से काम कराते थे। शाम पौने आठ बजे फोन पर बात करने के बाद अखिलेश और उसका साथी तुलसी फॉल्ट दुरुस्त करने लगे। इसी बीच बिजली आपूर्ति शुरू हो गई जिससे अखिलेश और तुलसी करंट की चपेट में आ गए। अखिलेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तथा तुलसी भी गंभीर रूप से झुलस गया। गांव के लोग आनन-फानन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। तुलसी की हालत गंभीर बताई गई है। घटना के बाद स्थानीय जेई ने अपना फोन बंद कर लिया। अधीक्षण अभियंता देहात ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने एवं घटना की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें