फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों के बीच नहीं दिख रही सड़क

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नौसड़-खजनी मार्ग दक्षिणांचल का महत्वपूर्ण मार्ग है। हर रोज इस रास्ते भारी संख्या में वाहन आते जाते हैं। मार्ग की हालत खस्ता होने के कारण तीन साल पूर्व इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण के लिए 23 करोड़ का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया, जिस पर शासन ने 13 करोड़ की धनराशि विभाग को भेज भी दी। इस मद से आठ किमी तक कार्य कराया गया, लेकिन निर्मित सड़क में कुछ भाग ऐसा है जहां फिर गड्ढे बन गए हैं। यही नहीं कार्य भी ठप पड़ा हुआ है। जिससे यात्रियों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी का कहना है कि ठप पड़े कार्य को जल्द ही शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में 14.40 किलोमीटर लंबे नौसड़-खजनी मार्ग के उच्चीकरण एवं चौड़ीकरण के लिए शासन से स्वीकृति मिली थी। शहर की ही एक फर्म को इसका टेंडर भी मिला। विभाग के अनुसार अब तक इस मार्ग पर आठ किलोमीटर तक कार्य कराया गया है। कहा जा रहा है कि खजनी से जैतपुर तक दिसंबर तक कार्य पूरा करा दिया जाएगा। वहीं नौसड़ से नगवा गांव तक करीब छह किलोमीटर सड़क की हालत खराब है। इस कदर गड्ढे हो गए हैं कि बरसात में सड़क पर तालाब का नजारा दिखाई पड़ता है। स्थिति यह हो गई है कि उस रास्ते दक्षिण की तरफ जाने वाले लोगों ने जाना ही छोड़ दिया है। लोग बाघागाड़ा होकर फोरलेन से नीचे उतर कर खजनी जाते हैं। वहां से आगे का सफर तय करते हैं। नौसड़ से नगवा तक भी लोग मजबूरी में इस रास्ते से जाते हैं। बता दें कि स्वीकृति के मुताबिक जहां जहां सड़क बन चुकी है, वहां पर भी कई हिस्सों में सड़क पर गड्ढे बनना शुरू हो गए हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सदर सांसद ने भी इस मुद्दे को कई बार अधिकारियों के समक्ष उठाया। धन के कमी की बात कह कर अधिकारी अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। जो कार्य दो साल में पूरा हो जाना चाहिए, वह तीन साल बाद भी आधा नहीं पूरा हो पाया है।
पहले जितनी धनराशि मिली थी उसका काम करा दिया गया है। कुछ और धन इधर मिला है, उसका कार्य कराया जाएगा। कार्य ठप पड़ा है उसे शीघ्र शुरू कराया जाएगा। शेष कार्य धन मिलने के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एके सिंह अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें