फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन फोरलेन से निकाले जाएंगे चार पहिया वाहन

Fri, 24 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन को लेकर 25 और 26 अक्टूबर को चार पहिया वाहन शहर के बाहर ही रोक दिए जाएंगे। अधिकांश वाहनों को फोरलेन के रास्ते शहर से बाहर निकाला जाएगा। शहर और देहात में करीब 1100 लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित है। एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश का पालन सख्ती से करने को कहा है।
विज्ञापन

जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन 25, 26 अक्टूबर को होगा। शहर की 535 और देहात की करीब 565 प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है। कोतवाली, राजघाट, तिवारीपुर और गोरखनाथ इलाके में एसपी सिटी के साथ ही एसपी क्राइम और एसपी ट्रैफिक को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 80 दरोगा, 40 चौकी इंचार्ज, 300 सिपाही, 50 महिला सिपाही, तीन महिला दरोगा, दो कंपनी पीएसी को अलग-अलग जगहों पर लगाया गया है।
विज्ञापन


इन रास्तों पर रोके जाएंगे वाहन
- घोष कंपनी से नखास से रेती रोड तक
- अलहदादपुर से घंटाघर तक
- नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर तक
- नार्मल से बर्फखाना, हांसूपुर तक
- हुमायूंपुर रेलवे क्रॉसिंग से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर मार्ग तक
- अग्रसेन तिराहे से बक्शीपुर तक
- विजय चौराहा से अलीनगर, चरनलाल चौक तक।
- बक्शीपुर से खूनीपुर, साहबगंज तक
- घासीकटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी
- लालडिग्गी से गीता प्रेस रेती चौक
- दुर्गाबाड़ी से गंगेज होटल चौराहे तक
- फलमंडी चौराहे से राजघाट पुल की ओर जाने वाले सभी रास्ते
- जटाशंकर तिराहे से अलीनगर की ओर केसभी रास्ते
- मदीना मस्जिद से शाहमारुफ की ओर जाने वाले रास्ते
- काली मंदिर गोलघर से धर्मशाला ओवरब्रिज पर वाहनों का प्रवेश वर्जित
ये रास्ते ट्रैफिक के लिए खुले रहेंगे
- एडी तिराहे से गांधी गली मार्ग पर वनवे रहेगा।
- दुर्गाबाड़ी मार्ग के पूर्वी गली से सोनौली रोड ।
- दुर्गाबाड़ी पश्चिमी गली से सोनौली रोड।
- गोयल गली मार्ग से धर्मशाला दुर्गाबाड़ी रोड।
- सभी बड़े वाहन चारफाटक ओवरब्रिज के रास्ते बरगदवां की ओर निकलेंगे।
- विजय चौराहे से एडी तिराहे तक बैंक रोड पर वनवे रहेगा।

इस रास्ते से निकाले जाएंगे भारी वाहन
- देवरिया की ओर से आने वाले वाहनों को खोराबार फोरलेन बाइपास से निकाला जाएगा।
- संतकबीरनगर की ओर से आने वाले वाहन सहजनवां बाइपास के रास्ते निकाले जाएंगे।
- बड़हलगंज की ओर से आने वाले वाहन बाघागाड़ा फोरलेन से निकाले जाएंगे।
- खजनी से आने वाले वाहन खानीमपुर के रास्ते फोरलेन से निकाले जाएंगे।
- कसया से आने वाले वाहन सोनबरसा बाजार कुसम्ही में रोके जाएंगे।
- पिपराइच से आने वाले वाहनों को तुर्रा नाले पर रोका जाएगा।
- महराजगंज से आने वाले वाहनों को भटहट में बैरियर के पास रोका जाएगा।
- नौतनवां से आने वाले वाहनों को कैंपियरगंज में बैरियर के पास रोका जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें