फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने अधिवक्ता को गोली मारी

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
उरुवां/धुरियापार। घर के सामने बैठे अधिवक्ता को मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश माल्हनपार की तरफ भाग गए। घायल अधिवक्ता को मेडिकल कॉलेज पहुंचाने के साथ ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पिस्टल के तीन खोखे और एक कारतूस बरामद किया है। घटना के पीछे संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सिकरीगंज, भुईधरा के मूल निवासी 55 वर्षीय श्रीमंतलाल श्रीवास्तव पेशे से अधिवक्ता होने के साथ साथ हिंदू संगठन से भी जुड़े हैं। उरुवां में माल्हनपार रोड पर स्थित मकान में रहते हैं। मंगलवार की रात नौ बजे वह दरवाजे पर बैठे थे। बगल में जनरल स्टोर चलाने वाला धर्मेंद्र दुकान की सफाई कर रहा था। इस बीच बाइक से पहुंचे चार बदमाशों ने श्रीमंतलाल पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पेट में दाहिने तरफ गोली लगने से श्रीमंतलाल गंभीर रुप से घायल हो गए। वारदात के बाद दो बाइक से आए चार बदमाश माल्हनपार की तरफ भाग गए। अधिवक्ता पर जानलेवा हमले की खबर के बाद पहुंची पुलिस उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मौके से पुलिस को 32 बोर पिस्टल का तीन खोखा और एक कारतूस मिला है। अधिवक्ता ने किसी के साथ दुश्मनी होने से इंकार किया है। एसपी ग्रामीण बृजेश सिंह ने बताया कि हमले के पीछे कारण की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लेंगे।

दुकानदार ने भी विवाद होने से किया इंकार
वारदात के बाद पहुंची पुलिस ने दुकानदार धर्मेंद्र जायसवाल से घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस को उसने बताया कि दो बाइक से आए बदमाशों ने हेलमेट लगा रखा था। वारदात के बाद वह माल्हनपार की ओर भाग गए। धर्मेंद्र ने किसी के साथ दुश्मनी होने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें