फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बंधक बना दुराचार की कोशिश, विरोध पर चाकू मारा

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर/भटहट। गुलरिहा क्षेत्र में शुक्रवार की शाम घर में अकेली किशोर को बंधक बनाकर पड़ोसी युवक ने दुराचार की कोशिश की। विरोध करने पर गले पर चाकू से हमला कर दिया। किशोरी के शोर मचाने पर युवक फरार हो गया। पुलिस ने किशोरी को अस्पताल पहुंचाने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के पिता शहर में ठेला चलाते है। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे किशोरी घर में अकेली थी। उसकी दादी किसी काम से गांव में गई थी। पड़ोस का रहने वाला 20 वर्षीय रोहित निषाद घर में घुस आया। आरोप है कि उसने किशोरी का मुंह बांधकर दुराचार की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और गले पर चाकू से वार करने के बाद फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे तो सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। किशोरी को अस्पताल पहुंचाने के बाद देर शाम रोहित को गुलरिहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गुलरिहा अजय ओझा ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार की कोशिश और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें