फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत पर गोरखनाथ डाकखाने पहुंचे पीएमजी

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आधार कार्ड वितरण में हो रही कथित लापरवाही की शिकायत पर पोस्ट मास्टर जनरल राकेश कुमार और प्रवर अधीक्षक डाक देवव्रत त्रिपाठी बृहस्पतिवार को गोरखनाथ डाकखाने पहुंच गए। बिना किसी सूचना के दोनों अधिकारियोें के अचानक पहुंचने से डाकखाने में खलबली मच गई। दोनों ने शिकायत के मद्देनजर डाकखाना प्रभारी व कर्मचारियों से जानकारी ली और किसी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता हिंदु युवा वाहिनी के महानगर महामंत्री ऋषिमोहन वर्मा ने बताया कि सितंबर-अक्टूबर महीने में वार्ड-25 यानी जनप्रिय बिहार के नागरिकों के लिए आधार कार्ड कैंप लगाकर बनवाया गया था। करीब छह हजार नागरिकों ने आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी की। उनमें से 75 प्रतिशत लोगों के मोबाइल फोन पर आधार कार्ड पोस्ट होने के संदेश भी मिल चुके हैं। लेकिन, पोस्ट किए गए आधार कार्ड संबंधित लोगों के घर पर नहीं पहुंच रहे हैं। इसे लेकर प्रवर अधीक्षक को पार्षद रेखा वर्मा की ओर से ज्ञापन भी दिया गया, लेकिन व्यवस्था नहीं सुधरी। आजिज आकर हियुवा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पीएमजी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए शिकायत दर्ज कराई। इसी क्रम में पीएमजी ने डाकखाने का औचक दौरा किया। इस बाबत प्रवर अधीक्षक डाक ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और भविष्य में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें