फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में चार्टर्ड अकाउंटेंट ने पत्नी को पीटा

Sun, 07 Sep 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीवानी कचहरी स्थित फैमिली कोर्ट के बाहर ही एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने शनिवार की सुबह अपनी पत्नी को जमकर मारा पीटा। घायल महिला को लेकर उनकी बेटी डीआईजी ऑफिस पहुंचीं और उनसे मामले की शिकायत की। डीआईजी के निर्देश पर प्रभारी महिला एसओ ने पीड़ित को जिला अस्पताल पहुंचाया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

गोरखनाथ इलाके के ग्रीन सिटी की रहने वाली 45 वर्षीय पुष्पा गुप्ता का उनके पति प्रेमचंद से विवाद चल रहा है। उन्होंने फैमिली कोर्ट में घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज करा रखा है। प्रेम चंद चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा प्रतीक दिल्ली में रह कर पढ़ाई कर रहा है। 15 वर्षीय बेटी मां के साथ रहती है। शनिवार को फैमिली कोर्ट में मुकदमे की तारीख होने पर पुष्पा बेटी के साथ कचहरी आई थीं। सुबह 11:30 बजे के करीब कोर्ट के बाहर उनका प्रेम चंद से विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने दोस्तों के साथ पुष्पा की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आई बेटी भी घायल हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती पुष्पा ने बताया कि प्रेम चंद ने उनके ऊपर तीसरी बार हमला कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें