फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर और रुपये से भरा बैग लेकर भागे बदमाश

Tue, 19 Aug 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हड़हवा फाटक पर सराफा की दुकान में घुसे बदमाश रुपये और जेवर से भरा बैग लेकर भाग गए। एक युवक के बताने पर व्यापारी ने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश निकल गए।
विज्ञापन

अलीनगर उत्तरी के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार मेहता (40) की हड़हवा फाटक में नरेंद्र ज्वेलर्स नाम से दुकान है। सोमवार की सुबह करीब दस बजे धर्मेंद्र बैग में 50 हजार रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये के जेवर लेकर बाइक से दुकान पर पहुंचे। शटर उठाने के बाद उन्होंने बैग को काउंटर के पीछे रख दिया। इसके बाद वह एक युवक की तैयार हो चुकी अंगूठी के बारे में सूचना देने वह सामने की दुकान पर चले गए। इसी दौरान दो युवक बाइक से दुकान पर पहुंचे। एक युवक स्टार्ट बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा दुकान में घुस गया। काउंटर के पीछे रखा बैग लेकर युवक बाइक पर बैठा और दोनों भाग गए। बैग लेकर भागते युवकों को देखकर वहीं खड़े एक अन्य युवक ने व्यापारी को बताया जब तक व्यापारी शोर मचाते बदमाश जा चुके थे। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि जून में भी धमेंद्र के भाई जितेंद्र दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान राजघाट में सराफा की दुकान पर काम करने वाला युवक राजन दुकान पर आया था और जितेंद्र पर हथौड़ी से हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस संबंध में एसपी सिटी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए एसओ को निर्देश दिए गए हैं। सर्राफ के कुछ पुराने दुश्मनों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें