फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्वर्ग से सुदंर सपनों से प्यारा है तेरा दरबार...’

Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के सिविल लाइन के एक अतिथिगृह में शनिवार को श्री चावो वीरो सती दादी का वार्षिकोत्सव भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विजय कुमार रूंगटा और संतोषी देवी ने दीप जलाकर किया गया। भजन गायक कृष्ण कुमार तुलस्यान ने ‘स्वर्ग से सुदंर सपनों से प्यारा है तेरा दरबार...’ गाकर माहौल को भक्तिभाव से भर दिया। भजन सुनकर दादी भक्त झूम उठे। इसके बाद मंगलपाठ, कीर्तन-भजन, नृत्यनाटिका आदि का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

गणेश वंदना के बाद दादी के जन्म से लेकर सती होने तक के प्रसंगों का वर्णन संगीतमयी कथा के साथ कृष्ण कुमार तुलस्यान, इलाहाबाद के तरुण चोपड़ा की मंडली और गोपाल पांडेय ने किया। तरुण चोपड़ा की नृत्य नाटिका के विविध प्रसंगों ने सभी का मनमोह लिया। झंाकियों की प्रस्तुती के क्रम में तरुण चोपड़ा की मंडली ने युद्ध प्रसंग दिखाया तो परिसर में उपस्थित दादी भक्त गमगीन हो गए। समारोह में विजय रूंगटा ने मुख्य यजमान की जिम्मेदारी निभाई। दादी का शृंगार अतुल खेतान ने किया। छप्पनभोग रामकृपाल रूंगटा ने, सवामनी का कार्य जगदंबा रूंगटा और संजय खेतान ने किया। मुख्य अतिथि मेयर नगर निगम डॉ. सत्या पांडेय ने कहा कि चावो वीरो दादी का जीवन समाज के लोगों को प्रेरणा देता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें