फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा की तीन दुकानों पर छापा, दो नमूने लिए

Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ अस्पताल के आसपास की दवा की तीन दुकानों पर ड्रग विभाग ने छापा मारा। दो दुकान से एक-एक औषधि का नमूना लिया गया, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वहीं एक भी दुकान पर खरीदने-बेचने का रेकॉर्ड दुरुस्त नहीं मिला। जबकि एक दुकान पर फ्रिज खराब मिला है और दवाएं जमीन पर रखी गई थीं।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश यादव ने बताया कि दुर्गा मेडिकल स्टोर पर दवाएं खरीदने-बेचने के रेकॉर्ड व दवा भंडारण में कमी पाई गई। फर्मासिस्ट अनुपस्थित मिले और संदेह के आधार पर एक दवा का नमूना लिया गया है। विवेक मेडिकल स्टोर पर नारकोटिक ड्रग का अलग रिकॉर्ड नहीं था। दवाएं खरीदने-बेचने के रेकॉर्ड भी ठीक नहीं था। यहां से भी संदेह के आधार पर एक दवा का नमूना लिया गया है। विश्वनाथ मेडिकल स्टोर का फ्रिज खराब था और दवा जमीन पर रखी गई थी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट कार्रवाई के लिए ड्रग कंट्रोलर को भेज दी गई है। वहीं दुर्गा मेडिकल स्टोर पर ज्यादा कमी मिलने के कारण उन्हें समस्त अभिलेखों के साथ प्रस्तुत होने का निर्देश दिया गया है।
पापड़, घी, सरसों के तेल के नमूने लिए
गोरखपुर। जिले के अलग-अलग स्थानों से खाद्य विभाग ने पापड़, घी और सरसो के तेल के नमूने लिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरसी पांडेय ने बताया कि चंद्रभानु ने कल्याणपुर बड़हलगंज के मोहनलाल की दुकान से घी, जोगिया कोल सहजनवां से सरसो के तेल और शिव कुमार ने सोनबरसा के संजय कुमार के यहां से पापड़ का नमूना लिया। जिनको जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें