फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर पीने वाले 15 प्रतिशत बढ़े

Wed, 02 Apr 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में बीयर पीने वालों की संख्या में 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। मंगलवार को देशी, बीयर, अंग्रेजी और मॉडल शॉप की दुकानों का रिन्यूवल हुआ। पिछले साल जिला आबकारी विभाग को 244.23 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष 236 करोड़ का टारगेट तक जिला आबकारी विभाग पहुंच सका।
विज्ञापन

जिले में देशी शराब की 257, बीयर की 85, अंग्रेजी की 93 तथा छह मॉडल शॉप है। मंगलवार को देशी की 238 दुकानों, बीयर की 85, अंग्रेजी की 84 तथा मॉडल शॉप छह दुकानों का रिन्यूवल हुआ। जिला आबकारी कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल बीयर पीने वालों की संख्या में 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। मंगलवार को शराब के दामों में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। दुकानों का रिन्यूवल कराने पहुंचे कुछ दुकानदारों का आरोप था कि उनका काम समय से नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें