फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से युवक की मौत

Sat, 07 Sep 2013 05:35 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज। बरहटा गांव में करीब दस दिन से बुखार और झटके आने से पीड़ित राजू की बृहस्पतिवार की रात शहर के एक नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अस्पताल के डॉक्टर ने उसकी मृत्यु डेंगू से होना बताया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामसूरत का 32 वर्षीय पुत्र राजू यादव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन बुखार से पीड़ित हो गया। आसपास के कुछ निजी डॉक्टरों से उसने इलाज शुरू कराया लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। इसके बाद परिवार वाले उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज ले गए। डॉक्टरों से सामान्य बुखार बताकर दवा देकर घर भेज दिया। इसके बावजूद हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार की शाम जब उसे झटके आने शुरू हुए तो परिवार के लोग परेशान हो गए और पीपीगंज स्थित एक नर्सिंगहोम ले गए जहां डॉक्टरों ने डेंगू के लक्षण होने की बात कही। परेशान घर वालों ने उसे शहर स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया जहां बृहस्पतिवार की रात एक बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यहां के डॉक्टरों ने भी डेंगू से मौत होने की बात कही। हालांकि डेंगू की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें