फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर के घर में घुसकर लाखों की लूट

Sat, 12 Jan 2013 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्व प्रधान और प्रापर्टी डीलर रामगति निषाद के घर में घुसकर बदमाशों ने लाखों की लूटपाट की। हरसेवकपुर स्थित घर में लुटेरे छत के रास्ते घुसे थे। दरवाजा खुलवाकर घुसे लुटेरों ने महिला को बेहोश कर दिया। बक्सा को छत पर ले जाकर लुटेरों ने गहना और नकदी समेट लिया। सुबह होश में आने पर महिला ने घर वालों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस और डॉग स्क्वायड ने सुराग एकत्र किए।
विज्ञापन

फातिमा अस्पताल के पास हरसेवकपुर टुकड़ा नंबर दो के राम गति निषाद प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। वह इसके पहले प्रधान भी रह चुके हैं। बृहस्पतिवार की रात रामगति का पूरा परिवार घर में सोया था। तीन लुटेरे छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो रामगति की पत्नी कलावती देवी ने दरवाजा खोल दिया। जैसे ही दरवाजा खुला लुटेरों ने उनके मुंह पर कपड़ा लगाकर मुंह दबा दिया। किसी नशीले पदार्थ का असर होने के चलते कलावती तत्काल बेहोश हो गईं। लुटेरों ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। लुटेरों ने कलावती के गले से सोने की चेन और गले में लटक रही बक्से की चाभी निकाल ली। इसके बाद लुटेरे सीधा कमरे में घुसे और एक बक्सा अपने कब्जे में ले लिया। बक्सा लेकर लुटेरे छत पर गए और यहां उसे खोलकर सामान निकाल लिया। घर वालों की मानें तो बक्से में करीब 12 लाख रुपये के जेवरात, ढाई लाख रुपये से अधिक की नकदी रखी थी। भोर में करीब चार बजे पत्नी को होश आया तो उन्होंने शोर मचाया। पूछने पर उन्होंने बताया दरवाजा खटखटाने पर उन्हें लगा कि बेटा सुरेंद्र आया है। जैसे ही दरवाजा खोला कुछ युवकों ने उनके मुंह पर कपड़ा लगा दिया। चोर बक्से में रखा नकदी समेत लाखों का सामान समेट ले गए। लूट की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। मौके पर डॉग स्क्वायड और गुलरिहा पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की।

लुटेरों को थी सटीक जानकारी
छानबीन के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि लुटेरों ने सटीक मुखबिरी की थी। उन्हें अच्छी तरह मालूम था कि बक्से में भारी मात्रा में नकदी और जेवरात रखे हुए हैं। इसीलिए कमरे में घुसने के बाद सीधा वह बक्से के पास पहुंचे और सिर्फ बक्सा ही लेकर ऊपर गए। पुलिस आसपास के लोगों पर भी नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें