फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों से खाली कराई थी विवादित जमीन

Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। गंभीरपुर कम्हरिया गांव में दो डिस्मिल जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। दो अलग-अलग समुदाय के लोग अपना हक बताकर इस पर कब्जा करना चाहते हैं। इसको लेकर एक दिन पहले दोनों गुट आमने सामने आए थे। पुलिस ने दोनों गुटों को हटाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया था। इसमें एक पक्ष के लोगों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। सदर सांसद ने इसी मसले पर एसओ से बात की थी।
पिपराइच प्रतिनिधि के अनुसार गंभीरपुर कम्हरिया गांव में लक्ष्मी पांडेय का मकान है। सड़क के दूसरी तरफ उनकी दो डिस्मिल खाली जमीन है। इस जमीन के एक तरफ अंबिया खातून का मकान है जबकि दूसरी तरफ संजय यादव रहते हैं। बताते हैं कि संजय खाली जमीन की तरफ दरवाजा खोलकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे, जबकि अंबिया खाली जमीन पर बर्तन आदि धुलकर कब्जा करने की फिराक में थीं। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों का कहना था कि लक्ष्मी पांडेय ने जमीन उन्हें दे रखी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कराया। पुलिस ने संजय यादव का दरवाजा बंद करा दिया, जबकि अंबिया को वहां बर्तन आदि न धुलने की हिदायत दी। इसके बाद लक्ष्मी पांडेय को बुलाया गया। पूछताछ में लक्ष्मी पांडेय ने किसी को भी जमीन न देने की बात कही। उन्होंने जमीन पर बाउंड्री कराने की बात कही। बताते हैं कि इसके बाद पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर सदर सांसद ने एसओ से बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
कुछ यूं है एसओ का तस्करा

‘तस्करा शिकायत इस समय खुद एसओ संजय कुमार राय द्वारा तस्करा शिकायती बावत देने धमकी दर्ज किया जा रहा है। विवरण इस प्रकार है। समय सुबह 11:05 पर सदर सांसद योगी आदित्यनाथ द्वारा मुझ एसओ को थाना हाजा की सीयूजी मोबाइल पर 0551-2255453 से फोन कर अपशब्द का प्रयोग करते हुए गंभीरपुर कम्हरिया में दंगा कराने की धमकी दी। सदर सांसद ने मुझ एसओ पर आरोप लगाया कि सरकारी दबाव में मेरे द्वारा मुसलमानों के पक्ष में हिंदुओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने गंभीरपुर कम्हरिया आने और सारे मुसलमानों को बर्बाद कर दंगा कराने की धमकी दी। सदर सांसद द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किया गया। तस्करा शिकायती दर्ज किया गया। पुन: धमकी दी कि तुम्हे सस्पेंड करा दूंगा तथा गोरखपुर में कहीं भी नौकरी नहीं करने दूंगा। जहां कहीं भी रहोगे अपने शागिर्दों से दंगा कराऊंगा। उन्होंने मुझ एसओ को मां, बहन की गाली भी दी।’
थाना : पिपराइच
तस्करा नंबर-21
पेज संख्या 46413
समय 11:10
तारीख 27-12-12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें