फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम पर बंद रहेंगे कई रास्ते

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मोहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से मने इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। अखाड़ा, अलम और ताजियों के जुलूस को सकुशल गंतव्य तक पहुंचाने के लिए शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। डायवर्जन प्लान के हिसाब से मोहर्रम के दिन सुबह आठ बजे से लेकर रात में जुलूस खत्म होने तक कई सड़कों पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि कुछ पर वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस ने रूट डायवर्जन के दौरान नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी ही है। सभी थानेदारों, सीओ और ट्रैफिक सीओ को अपने-अपने इलाकों में इसका पालन कराने की जिम्मेदारी होगी। 25 नवंबर को सुबह आठ बजे से देर रात रूट डायवर्जन कुछ यूं रहेगा।
विज्ञापन

टीपी नगर से नार्मल टैक्सी स्टैंड मुंशी प्रेमचंद्र पार्क, गोलघर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
टीपी नगर से हार्बट बंधा तिराहा से सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
घोष कंपनी चौराहे से नखास, रेती चौक जाने वाले रास्ते पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर तक रिक्शा से लेकर किसी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे।
नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेय हाता होते हुए घंटाघर की तरफ कोई गाड़ी नहीं जाएगी।
हुमायूंपुर क्रासिंग से अलीनगर, बक्शीपुर, रेती, नखास होते हुए घंटाघर की तरफ आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
अग्रसेन तिराह से बक्शीपुर चौराहे तक सभी प्रकार के वाहनों पर रोक रहेगी।
विजय चौक से अली नगर, चरनलाल चौक की तरफ भी वाहन नहीं जा सकेंगे।
बख्शीपुर से खूनीपुर, साहबगंज की तरफ भी कोई गाड़ी नहीं ले जा पाएंगे।
जाफरा बाजार से घासीकटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी तक गाड़ियों के संचालन पर रोक रहेगी।
लाल डिग्गी से गीता प्रेस रोड, रेती चौक की तरफ वाहन नहीं जा पाएंगे।
दुर्गाबाड़ी से गंगेज चौराहा की तरफ भी गाड़ियों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी।
जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ वाहनों और रिक्शों को नहीं जाने दिया जाएगा।
इन रास्तों पर नहीं जाने दी जाएगी ट्रैक्टर ट्राली
धर्मशाला बाजार, जटाशंकर, अलीनगर, बक्शीपुर, दुर्गाबाड़ी, विजय चौक से अलीनगर, बख्शीपुर, नखास, रेती चौक, घंटाघर, बंधू सिंह पार्क, हांसूपुर, बसंतपुर, बरफखाना तिराहा आदि मार्गों पर 25 नवंबर को सुबह आठ बजे से जुलूस खत्म होने तक किसी भी प्रकार के ट्रैक्टर ट्राली को एंट्री नहीं दी जाएगी।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर लगाएंगे होमगार्ड की ड्यूटी
रूट डायवर्जन लागू होने के बाद यातायात उपनिरीक्षक को पूरे शहर में ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी होगी। इसके लिए वह ट्रैफिक सिपाहियों के साथ साथ होमगार्ड्स की भी ड्यूटी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें