फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम तेरा दीदार करना चाहते हैं...

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। श्याम जयंती महोत्सव के तहत शहर में शनिवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्री श्याम मंडल और श्री श्याम प्रभु एवं श्री राणी सती दादी ट्रस्ट के तत्वावधान में अलग-अलग जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में श्याम प्रभु का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

कालीबाड़ी मंदिर रेती चौक और रामजानकी मंदिर से निकली शोभायात्रा में गाजे-बाजे के बीच झाकियां आकर्षण का केंद्र रही। श्री श्याम मंडल के तत्वावधान में निकली शोभायात्रा लालडिग्गी, साहबगंज, चौरहिया गोला, बक्शीपुर, अग्रसेन चौक होते हुए परिणय स्थली पहुंची। शाम साढ़े पांच बजे अखंड ज्योति पूजन के बाद से भजनों की प्रस्तुति की गई। भजन गायक अरविंद सोनी ने गणेश वंदना एवं हनुमान स्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की।
श्रीराम वनवासी छात्रावास की तरफ से काली नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति के बाद खाटूधाम से पधारे भजन गायक पप्पू शर्मा के भजन ‘वो देखे श्याम बाबा लीले चढ़ आया है’, ‘श्याम नाम की भोर छंटी’ आदि भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। कोलकाता से पधारी तौषी कौर ने ‘बोलती है मूर्ति बुलाके देखिए’, ‘श्याम तेरा दीदार करना चाहते हैं’, ‘मांगते रहते तुमसे सांझ-सवेरे’ के साथ कई भजनों की प्रस्तुति की। श्याम दरबार में छप्पन भोग चढ़ाया गया। कार्यक्रम में निर्मल जालान, संतोष अग्रवाल, दुर्गेश बजाज, प्रमोद चोखानी सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

ग्यारस पर्व पर भजन
श्री श्याम प्रभु एवं राणी सती दादी ट्रस्ट के तत्वावधान में रामजानकी मंदिर सुमेर सागर से निशान पुजा के बाद शोभायात्रा निकाली गई। महिलाएं, बच्चे श्याम प्रभु का जयकार लगाते आगे-आगे चल रहे थे। रामजानकी मंदिर से गोयल हाता, धर्मशाला, गणेश चौराहा होते हुए मंदिर पर आकर संपन्न हुआ। दूसरे चरण में शाम सात बजे से शुक्ल पक्ष के ग्यारस पर्व पर गणेश वंदना के साथ भजनों की शुरूआत हुई। ‘म्हारा प्यारा गजानंद आयो’, ‘भक्त और शक्ति के दाता’, ’कितनी सुंदर कितनी भोली’, ‘मेरे बांके बिहारी लाल इतना करियो न श्रृंगार’ प्रस्तुति पर भक्त झूमते रहे। कार्यक्रम में कृष्णा देवी गोयल, सुनीता रुंगटा, कैलाश अग्रवाल, उपेंद्र अग्रवाल, विजय रुंगटा, रविप्रकाश गोयल सहित कई लोग उपस्थित रहे। रविवार को दोपहर साढ़े बारह बजे से श्याम अखंड ज्योति का पाठ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें