फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में शुरू हुई आर्थिक सामाजिक व जातीय जनगणना

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सामाजिक आर्थिक एवं जातीय जनगणना के लिए नगर निगम के वार्डों में भी सर्वे का काम शुरू हो गया है। इसके लिए नगर निगम ने शहर को कुल 356 जनगणना ब्लाकों में बांटा है। शहर को चार जोन में बांटकर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई। दिसंबर महीने तक जनगणना का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पूरे देश में चल रही सामाजिक आर्थिक एवं जातीय जनगणना के लिए शहरों में जिम्मा नगर निकायों को दिया गया है। इसी क्रम में नगर निगम ने शहर में भी जनगणना का काम शुरू कर दिया है। एक ब्लाक में 150 से 300 घरों को रखा गया है। इसके लिए प्रगणकों को एएचएल (एवरेज हाउस लिस्ट) एवं टैबलेट मुहैया करा दिए गए हैं। सर्वे में कोई लापरवाही न हो इसके लिए पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। प्रगणक डोर टू डोर जाकर संबंधित घर के मुखिया से आर्थिक सवालों के जवाब दर्ज करेंगे। इन्हीं जवाबों के आधार पर बीपीएल गरीबों का भी चयन होगा। उप नगर आयुक्त जनार्दन राय ने बताया कि नगर निगम ने शहर को कुल 356 जनगणना ब्लाक में बांट कर गणना का काम शुरू कर दिया गया है। अभी 45 ब्लाकों में आर्थिक एवं सामाजिक आधार पर गणना का काम हो रहा है। शहर को चार जोन में बांटकर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। अधिशासी अभियंता रामपाल, अधिशासी अभियंता एसके केसरी, सहायक अभियंता देवी सिंह और सहायक अभियंता वीरेंद्र पटेल को यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि जनगणना का काम दिसंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें