फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपराइच एसओ के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। समूह के 1.75 लाख रुपये हड़पने वाले जालसाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को महिलाओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। थाने का चक्कर लगाकर थक चुकी महिलाओं ने आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। एसओ पर जालसाज को बचाने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने डीआईजी को भी पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि 1.75 लाख हड़पने वाले जालसाज को पिपराइच पुलिस बचा रही है। समूह संरक्षक जानकी देवी के चेतावनी दिया कि अगर थानाध्यक्ष के साथ ही जालसाज पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोग लखनऊ जाकर जनता दरबार में मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाएंगी।
विज्ञापन

पिपराइच कस्बे के युवक ने वर्ष 2009 में समिति खोलकर 360 रुपये लेकर कुल 423 महिलाओं को सदस्य बनाया था। समिति के लोगों ने सदस्यों को पेंशन, बीमा, नि:शुल्क शिक्षा, जनश्री बीमा योजना के साथ ही बेटियों की शादी के लिए सामान देने का झांसा दिया था। आरोप है कि समिति के सदस्य राजू ने बीमा कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर संगीता, संदीप और दिलीप से सहित कई अन्य लोगों से 1.75 लाख रुपये वसूल लिया। मामले में पुलिस ने एक बार समझौता कराकर एक माह में रुपये वापस दिलाने का भरोसा दिया था लेकिन रुपये वापस नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें