फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिभिया गांव के पास झगड़ा, छह लोग घायल

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मूर्ति विसर्जन के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। खोराबार, डिभिया में हुए बवाल में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर चौकी पर आ गई। यहां पहुंचे पार्षद ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर समझौता करा दिया।
विज्ञापन

खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार रानीडीहा गांव में लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसी इलाके में डिभिया गांव के लोगों ने भी मूर्ति स्थापित की थी। दोनों गांव के लोग शुक्रवार की शाम को प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे थे। डिभिया गांव में पोखरे के पास दोनों प्रतिमाएं पहुंचीं। प्रतिमाओं के साथ महिलाएं भी थीं। महिलाओं से छेड़छाड़ और फब्तियां कसने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मारपीट में रानीडीहा के रोहित, मोहित, कोइल की मां और राकेश यादव घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से राममिलन और संजय यादव को चोटें आईं। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर चौकी पर आ गई। सूचना मिलने के बाद पार्षद भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें