गोरखपुर। कनइचा गांव के प्रधान दीपक राय उसके भाई पर एसएसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। रास्ते के विवाद में गांव के ही व्यापारी की हत्या करने के बाद से दोनो डेढ़ माह से फरार है।
कनइचा गांव के 50 वर्षीय रामनारायण राय का पड़ोसी से रास्ते को लेकर विवाद था। 18 दिसंबर की शाम ग्राम प्रधान दीपक राय रामनारायण के घर के पीछे स्थित जमीन पर सड़क निर्माण करा रहे थे। रामनारायण के विरोध करने पर चचेरे भाई पंकज राय के साथ मिलकर दीपक ने लाइसेंसी रायफल से रामनारायण की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बीच बचाव करने गया रामनारायण का 30 वर्षीय बेटा सोनू भी घायल हो गया था। घटना के बाद से ही दोनो आरोपी फरार है। कोर्ट के आदेश पर बांसगांव पुलिस ने 25 जनवरी को घर की कुर्की की थी। एसएसपी ने फरार हत्यारोपियों पर पांच - पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों पर इनाम 26 जनवरी को तत्कालीन एसएसपी ने घोषित है। बांसगांव सीओ के साथ ही एसओ को निर्देश दिया है कि वह जल्द से जल्द इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करे।