गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह के दौरान शुक्रवार को योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस की सविता पहले, योग केंद्र हरपुर बुदहट के अयनांत कुमार दूसरे तथा गुरु गोरक्षनाथ योग संस्थान के निलय कुमार तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में श्रीगोरक्षनाथ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरखनाथ के आदित्य को पहला, महाराणा प्रताप सीनियर सेंकेडरी स्कूल मंगला देवी मंदिर बेतियाहात के विकास यादव को दूसरा तथा महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज की आंचल वर्मा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रश्न मंच प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रताप आश्रम गोलघर पहले, दिग्विजयनाथ एलटी प्रशिक्षण महाविद्यालय दूसरे तथा महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय जंगल धूसड़ की टीम तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में सेकेंडरी हाई एकेडमी शाहपुर पहले, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज दूसरे तथा सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभाष चंद बोस नगर गोरखपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
पीटी प्रतियोगिता का खिताब महाराणा प्रताप पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामदत्तरपुर की टीम ने जीता। महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। सर्वोत्तम एनसीसी कैडेट चयन प्रतियोगिता के जूनियर डिवीजन बालक वर्ग में नीना थापा इंटर कॉलेज के श्रेयांस श्रीवास्तव और सीनियर वर्ग में एमपी इंटर कॉलेज के अनूप कुमार भारती पहले स्थान पर रहे। जूनियर विंग बालिका में आर्मी स्कूल की कंचन कुमारी और सीनियर विंग में यूनिवर्सिटी की मंजू श्रेष्ठा विजयी रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता के सीनियर बालिका वर्ग में दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने एसपी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जंगल धूसड़ को हरा दिया। जबकि जूनियर वर्ग में महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज ने कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज पिपराइच को हराकर खिताब जीत लिया।