फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर शाखा प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज

Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ठेके में लाभ होने के बाद एक पक्ष के रुपये हड़पने के आरोप में कोर्ट के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक और उनके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वादी का आरोप है कि दोनों ने मिलकर उनके आठ लाख रुपये हड़प लिए। जिसके साक्ष्य उसके पास हैं।
विज्ञापन

तिवारीपुर क्षेत्र के अधिकारी बाग उत्तरी लौगरा देवी मंदिर निवासी अमित कुमार पांडेय ने कोर्ट में बताया कि उन्होंने कोतवाली के दिलेजाकपुर निवासी वीपी शुक्ला के पुत्र अमदीप शुक्ला के साथ पार्टनरशिप में नगर निगम का काम ठेके पर लिया था। अमदीप के साथ मिलकर उन्होंने वार्ड नंबर 35 में इंटरलॉकिंग सड़क, नाली, वार्ड नंबर 47 चक्सा हुसैन में सड़क की मरम्मत, वार्ड नंबर 58 में मोहसिन खान के सामने नाली और इटरलॉकिंग सड़क समेत वार्ड नंबर 12 में काम कराया था। अमित का आरोप था कि काम के एवज में उन्होंने दो बार में तीन लाख रुपये और दो लाख रुपये लगाए थे। काम समाप्त होने के बाद जब हिसाब हुआ तो उनके आठ लाख रुपये निकल रहे थे। अमित ने बताया कि इसी दौरान उसकी मां की तबीयत खराब हो गई। जब उसने वीपी शुक्ला और अमदीप शुक्ला से रुपये मांगे तो उन्होंने देने से इन्कार कर दिया। कई बार उनसे संपर्क किया गया लेकिन हर बार वह रुपये देने से इंकार कर देते थे। रुपये नहीं मिलने की स्थिति में अमित ने एसएसपी से शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद अमित को कोर्ट में जाना पड़ा। कोर्ट के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें