फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी में शामिल हुए 974 जवान

Fri, 25 Nov 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
दीक्षांत परेड सलामी देते जवान। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
44 सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद गुरुवार को 974 जवान एसएसबी में शामिल हो गए। फर्टिलाइजर स्थित एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राजस्थान दल के आईजी (प्रशिक्षण) कर्नल बहादुर सिंह ने परेड की सलामी लेते हुए जवानों को देश सेवा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


दीक्षांत परेड में 19वें बैच के एसएसबी के 386 और राजस्थान एसएसबी के 20वें बैच के 588 नवआरक्षियों को शपथ दिलाई गई। परेड का आकर्षण मार्च पास्ट रहा। कर्नल बहादुर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत परेड से ऐसा लग रहा है कि सभी प्रशिक्षणार्थियों ने पिछले 44 महीने की प्रशिक्षण अवधि के दौरान कठिन परिश्रम किया है। डीआईजी एसएसबी पीएस चुंडावत ने बताया कि इन जवानों को देश सेवा के लिए पूरी तरह से तैयार किया गया है।

इन जवानों को 44 सप्ताह में ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण, युद्ध कौशल, मैप रीडिंग जैसे वाह्य विषयों के साथ-साथ बल अधिनियम, कंप्यूटर ज्ञान एवं भारतीय संविधान व भारतीय दंड संहिता जैसे आंतरिक विषयों की भी गहन जानकारी दी गई है। दीक्षांत परेड के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इन्हें किया गया पुरस्कृत  सामान्य दल के गौरव चौहान, शेमबेत वाद शिवशंकर, आन सिंह धामी, अनुराग सिंह, सुभाष चंद्र, पंकज कुमार शर्मा, राजस्थान दल के हीरा राम, नीरज कुमार चावला, प्रहलाद कुमावत, अंजय कुमार मीना, स्तान्जन गुरमीत, अजय कुमार मीना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें