फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बढ़ी तो गर्माया ऊनी कपड़ों का बाजार

Fri, 25 Nov 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
तिब्बती मार्केट में गर्म कपड़े खरीदते लोग। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
जाड़े के दौरान माकूल कीमत और कई तरह वैरायटी के ऊनी कपड़ों, जैकेट, दस्तानों के लिए याद किए जाने वाले तिब्बती मार्केट में भी बृहस्पतिवार को रौनक देखी गई। बुधवार दिनभर की धुंध के बाद देर रात से बृहस्पतिवार सुबह तक कोहरा गहराने से बढ़े ठंड के एहसास ने तिब्बती मार्केट को माहौल को बदलने में खासी मदद की।
विज्ञापन


दुकानदारों ने बताया कि सात नवंबर से शुरू हुए तिब्बती मार्केट को अगले दिन आठ नवंबर से पुराने चलन के बड़े नोट की बंदी की मार झेलनी पड़ रही थी। करीब दो हफ्ते बाद अब यहां रौनक दिखाई दे रही है। दुकानदारों में शामिल डिक्की ने बताया कि नौ तारीख से कल-परसों तक तो यहां दिन भर में अधिकतम 50-60 लोग ही आते थे, लेकिन बृहस्पतिवार को करीब 1000 लोगों ने खरीदारी की है। हम 2000 जैसे बड़े नोट भी ले रहे हैं। करेंसी के फ्लो के साथ खरीदारों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें